बांका: एमयूसीसी बांका में मेरा युवा भारत के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई
Banka, Banka | Jan 12, 2026 सोमवार की सुबह 11 बजे एमयूसीसी बांका में मेरा युवा भारत बांका के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता एमयूसीसी के वरिष्ठ सदस्य मिथुन यादव एवं नेहरू महिला मंडल की अध्यक्षा गरिमा भारती के द्वारा की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया।