बांका: पुलिस ने जगतपुर और रंगनिया गांव से दो गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
Banka, Banka | Jan 12, 2026 सदर थाना की पुलिस ने दो गैर जमानती वारंटी को जगतपुर और रंगनिया गांव से गिरफ्तार किया है। सोमवार के दोपहर 1:00 दोनों का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कर कर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि जगतपुर निवासी सुबोध राय और रंगनिया निवासी पिंटू यादव पर न्यायालय के द्वारा वारंट जारी किया गया था।