बांका: ओरिया गांव में गर्म पानी गिरने से 14 माह का बच्चा झुलसा, सदर अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Jan 12, 2026 ओरिया गांव में गर्म पानी गिरने से 14 माह का एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। सोमवार की सुबह 11:00 बजे परिजनों ने बच्चों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां बच्चे का प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार ओरिया गांव निवासी रोहित यादव का पुत्र आशीष कुमार घर में खेल रहा था इस दौरान घर के आंगन में एक बर्तन में गर्म पानी रखा हुआ था।