बांका: ट्रैफिक पुलिस ने गांधी चौक पर चलाया वाहन जांच अभियान, ₹29 हजार का ऑनलाइन चालान काटा
Banka, Banka | Jan 12, 2026 सड़क सुरक्षा माह के तहत ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार की दोपहर 12 बजे गांधी चौक पर वाहन जांच अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूला है। खासकर बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, वैध दस्तावेजों के अभाव और ओवरलोडिंग जैसे उल्लंघनों पर कार्रवाई की गई। जिससे लोगों को जागरूक किया जा सके और दुर्घटनाओं को रोका जा सके।