मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतिफल: हेड कांस्टेबल राजवीर बने अपर उपनिरीक्षक
हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस विभाग के लिए आज एक गर्व का क्षण रहा, जब कर्तव्यनिष्ठ हेड कांस्टेबल राजवीर को उनकी सेवाओं और समर्पण के लिए पदोन्नति (Promotion) प्रदान की गई। राजवीर अब अपर उपनिरीक्षक (ASI) के पद पर अपनी सेवाएँ देंगे।इस विशेष उपलब्धि पर एसएसपी (SSP) हरिद्वार ने स्वयं अपने हाथों से राजवीर की वर्दी पर 'स्टार' लगाकर उन्हें सम्मानित किया।
इस दौरान उन्होंने राजवीर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विभाग के अन्य कर्मियों के लिए उन्हें एक प्रेरणा बताया।