श्रमिक परिवार की बेटी जया के सपनों को मिला संबल, पढ़ाई के लिए मिली ₹20 हजार की सहायता
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से बेटियों को शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महला में आयोजित सेवा सेतु शिविर में पखांजूर के पी.व्ही. 107 सत्यनगर निवासी जया सरकार को मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत ₹20,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। श्रमिक परिवार से आने वाली जया इस राशि का उपयोग अपनी आगे की पढ़ाई में करेंगी।
सेवा से संबल, शिक्षा से उज्ज्वल भविष्य!
#SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान
73 views | Kanker, Chhattisgarh | Oct 11, 2026