अमरिया: ब्लॉक अमरिया क्षेत्र में स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली, ग्रामीणों को शिक्षा का संदेश दिया गया
ब्लॉक अमरिया क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परेवा वैश्य और प्राथमिक विद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्लोगन तख्तियां लेकर शिक्षा के प्रति जागरूक करने वाले नारे लगाए और गांव में घूमकर लोगों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।