चित्तौड़गढ़: आर्यवीर दल का 10 दिवसीय प्रांतीय आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर 19 मई से आर्य गुरुकुल में होगा, स्कूलों से संपर्क किया जाएगा
आर्यवीर दल का प्रांतीय आवासीय शिविर 19 मई से चित्तौड़गढ़ में शुरू होगा. 10 दिवसीय आवासीय शिविर आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण पर केंद्रित रहेगा. संगठन के संभाग संचालक विशाल माहेश्वरी ने बताया कि शहर के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में संपर्क कर बच्चों को प्रेरित किया जा रहा है. 9 से 15 में तक महिला एवं बालिकाओं के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग भी होगी.