निवास: जल गंगा संवर्धन अभियान: ग्राम सतपहरी माल में तालाब की सफाई कर जल संरक्षण का संदेश
Niwas, Mandla | Apr 23, 2026 जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गुरुवार को दोपहर 2 बजे “जल शक्ति से नव भक्ति” कार्यक्रम के तहत ग्राम सतपहरी माल में तालाब की साफ-सफाई का कार्य किया गया। इस पहल का उद्देश्य जल स्त्रोतों का संरक्षण करते हुए ग्रामीणों में जल के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।