दोपहर अंडर ब्रिज के पास स्थित पेट्रोल पंप के पीछे झाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। गर्मी और सूखी झाड़ियों से आग तेजी से फैली, लपटें पंप तक पहुंचने से दहशत फैल गई। केबल और सामान भी चपेट में आ गया। कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों से बुझाने का प्रयास किया।