भीलवाड़ा: दीपावली से पहले मेडिकल कॉलेज में खुशियों की रोशनी, 8 फैकल्टी को मिला पदोन्नति का तोहफा
भीलवाड़ा। शहर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों और शैक्षणिक स्टाफ के लिए यह दीपावली दोगुनी खुशियां लेकर आई है। त्यौहार से ठीक पहले राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी (राजमेस), जयपुर की ओर से एक बड़ा आदेश जारी करते हुए कॉलेज के 8 फैकल्टी सदस्यों को पदोन्नत किया गया है।