नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष अमित कुमार की घर के बाहर खड़ी कार को निशाना बनाए जाने का मामला सामने आया है।
आरोप है कि कुछ लोगों ने कार पर पथराव कर उसके आगे और पीछे के शीशे तोड़ दिए। घटना के समय अमित कुमार कार में मौजूद नहीं थे।
सूचना मिलते ही नजीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में कुछ नामजद और अज्ञात लोगों के नाम सामने आने की बात कही जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे की वजह और आरोपियों की भूमिका जांच के बाद स्पष्ट होगी।
📹 Ground Zero News | रजत शर्मा की रिपोर्ट
.
.
#Kanpur #KanpurNews #KanpurBreaking #Najirabad
Mathura, Mathura | Sep 24, 2026