मड़ावरा: गोराकलां में अज्ञात कारणों से एक ग्रामीण ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास
तहसील मड़ावरा के गोराकलां गाँव में बुधवार की शाम करीब 6 बजे अज्ञात कारणों के चलते एक ग्रामीण ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।गनीमत रही कि तभी परिजनों ने यह घटना देख ली और ग्रामीण को फांसी के फन्दे से उतारकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में ले आये।जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर पाये जाने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।