रामपुर मनिहारन: थाना बड़गांव पुलिस ने घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद
बड़गांव में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी करने वाले आरोपी को शुक्रवार दोपहर दो बजे बड़गांव पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली। आरोपी की पहचान मुजफ्फरनगर के कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव होशियारपुर निवासी गौतम कुमार के रूप में हुई है।।मामला बड़गांव थाना क्षेत्र के जड़ौदा पांडा गांव का है।