जतारा: कुर्राई मेले में घायल बच्ची की झांसी में सर्जरी, इलाज के लिए दिगौड़ा सहित जिले से मिली मदद
कुर्राई मेला में झूला झूलते समय बालिका के सर के बाल झूले में फंस गए और बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में बालिका को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया। झांसी के सिद्धि विनायक हाइटेक प्राइवेट हॉस्पिटल में बच्ची के सिर की डॉक्टरों द्वारा सर्जरी की गई।