जतारा: कुर्राई मेले में झूला झूलते समय 13 साल की बच्ची के सिर के बाल उखड़े, सिर में 42 टांके लगे, झांसी अस्पताल में हुई सर्जरी
टीकमगढ़ जिले की दिगौड़ा तहसील के अंतर्गत ग्राम ग्राम कुर्राई बर्माताल के बागराज माता मंदिर में 6 दिसंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के समापन दिवस पर रविवार की शाम को मेला में बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। इस मेला में एक 13 साल की बालिका झूला झूल रही थी। इस दौरान झूला झूलते समय बालिका के सर के बाल झूले में फंस गए और बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।