जतारा: दिगौड़ा में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन लोग घायल, 108 एंबुलेंस ने जिला अस्पताल भेजा
दिगौड़ा में दो बाइकों की आमने सामने टक्कर, 3 लोग घायल, 108 एंबुलेंस ने भेजा जिला अस्पताल। दिगौड़ा कस्बा के हायर सेकंडरी स्कूल के पास रविवार की रात को दो बाइकों में आमने सामने से टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस ने घटना में घायल हुए तीनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।