मिहींपुरवा: बजरंग दल के जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला मामले में नहीं हुई आरोपियों की गिरफ्तारी, कार्यकर्ताओं ने SDM को दिया ज्ञापन
दरअसल बता दे की मिहिपुरवा निवासी बजरंग दल के जिलाध्यक्ष हेमंत वर्मा पर बीते दिनों में जान लेवा हमला हुवा था। जिसमें पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था। लेकिन अभी तक आरोपियों को जेल नहीं भेजा गया जिस पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को एसडीएम मिहिपुरवा को ज्ञापन देकर आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की हैं। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता मौज़ूद रहें।