मिहींपुरवा: अचानक घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से मझरा गांव में ग्रामीणों के घर में भरा बाढ़ का पानी
दरअसल बता दे की लगातार पहाड़ों पर भारी बारिश हो रही हैं। नदियां उफान पर हैं घाघरा नदी का जलस्तर काफी मंगलवार को बढ़ गया जिससे तहसील मिहिपुरवा के मझरा गांव में बाढ़ का पानी घुस गया हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ आने से राशन भी उसी में डूब गया और सारी गृहस्ती पानी में डूब गयी हैं।पीने के लिय स्वच्छ पानी भी नहीं मिल पा रहा। पशुओं को भी चारा नहीं मिल पा रहा हैं।