मिहींपुरवा: भारी बरसात के कारण समैसा में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, दो बच्चों को आई चोट
दरअसल बता दे की लगातार भारी बरसात जिले में हो रही। सरयू सहित घाघरा नदी का भी जलस्तर बढ़ गया है। भारी बरसात के कारण सोमवार को ग्राम सभा बैवाही के मजरा समैसा में मुश्ताक पुत्र रमजान का कच्चा मकान बना था जो गिर गया। कच्चा मकान गिरने से उनके दों बच्चे चोटिल हो गये हैं। ग्राम प्रधान श्याम बिहारी ने बताया की इसकी जानकारी राजस्व विभाग को दे दिया गया हैं।