तहसील मिहिपुरवा क्षेत्र में घाघरा नदी का कहर जारी हैं। दों दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। धनियाबेली गांव में बाढ़ का पानी कमर के ऊपर तक आ गया हैं। ऐसे में बच्चों को डूब जाने का खतरा बढ़ गया। ग्रामीण नाव के सहारे अपनी रोज मर्रा की वस्तुयें ला रहें हैं। बुधवार को ग्रामीणों ने बताया की अब तक कोई अधिकारी गांव तक नहीं आया हैं।