मिहींपुरवा: चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज गिरजापुरी से छोड़ा गया 1,58,570 क्यूसेक पानी
बीते दो दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। नदियों का भी जलस्तर बढ़ रहा है सरयू नदी में भी पहले की अपेक्षा अब काफी जलस्तर बढ़ गया है। पहाड़ों पर भी लगातार बारिश हो रही है इसी कारण चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज गिरिजापुरी से रविवार सुबह 9 बजे 158570 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज गिरिजापुरी 1.13 सेंटीमीटर खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं।