Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand
Sambalpur

पांगी घाटी में बाढ़ के बाद सड़कें बहाल करने में जुटा प्रशासन और लोक निर्माण विभाग, करोड़ों का नुकसान सुरेंद्र ठाकुर पांगी 04 जुलाई जनजातीय क्षेत्र पांगी में हाल ही में बादल फटने और आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। सबसे अधिक नुकसान साच, घिसल और निचला कुठल क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों को हुआ, जिससे कई स्थानों पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। प्रभावित मार्गों को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए पांगी प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी एवं कर्मचारी दिन-रात राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यों में जुटे हुए हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता (XEN) रवि कुमार शर्मा ने बताया कि बादल फटने के बाद आए तेज बहाव ने अपना रौद्र रूप दिखाया, जिससे नालों का जलस्तर अचानक बढ़ गया और कई स्थानों पर सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्होंने कहा कि विभाग के कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में लगातार मशीनों और संसाधनों के साथ सड़कें खोलने का कार्य कर रहे हैं ताकि लोगों की आवाजाही जल्द से जल्द सुचारु हो सके। उन्होंने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा से विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, पांगी के आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम अमनदीप सिंह ने बताया कि बाढ़ के कारण कई सड़कें क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ किसानों की मटर की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सहायता पहुंचाई जा रही है। उन्होंने घाटी के लोगों से अपील करते हुए कहा कि बारिश के मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें तथा यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो दिन के समय ही करें। रात के समय भूस्खलन, चट्टानें गिरने और नालों में अचानक जलस्तर बढ़ने का खतरा अधिक रहता है, इसलिए सभी लोग प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना देने की अपील की है। Pangi Administration #HimachalPradesh #Flood #Cloudburst #RoadDamage #PWD #DisasterRelief #Monsoon #Landslide #RoadRestoration #PangiLiveNews #HimachalNews #ChambaNews #BreakingNews #WeatherAlert #StaySafe #TribalArea #IndiaNews

Chamba, Chamba | Jul 4, 2026

MORE NEWS

हिमाचल की सियासत में बयानबाज़ी तेज़। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा और भगवाधारियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, "जिन भाजपा के नेताओं और भगवाधारियों ने श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे हिमाचल की जनता को कहाँ छोड़ेंगे, चूस-चूसकर ख़ून और पैसा निकाल देंगे।" बयान के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है #HimachalNews #VikramadityaSingh #BJP #HimachalPolitics #BreakingNews #EkNazarHimachalNews #PoliticalNews #Congress #NewsUpdate

हिमाचल की सियासत में बयानबाज़ी तेज़। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा और भगवाधारियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, "जिन भाजपा के नेताओं और भगवाधारियों ने श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे हिमाचल की जनता को कहाँ छोड़ेंगे, चूस-चूसकर ख़ून और पैसा निकाल देंगे।" बयान के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है #HimachalNews #VikramadityaSingh #BJP #HimachalPolitics #BreakingNews #EkNazarHimachalNews #PoliticalNews #Congress #NewsUpdate

Chamba, Chamba | Jul 4, 2026

शिमला : हिमाचल के अधिकांश पर्यटन स्थल सुरक्षित, पर्यटक न हों भयभीत: नरेश चौहान

#Shimla #HimachalPradesh #HimachalTourism #NareshChauhan #Monsoon2026 #TourismUpdate #SafeTravel #VisitHimachal #MonsoonNews #HimachalNews #BreakingNews #TouristAlert #TravelHimachal #IndiaTourism #NewsUpdate

शिमला : हिमाचल के अधिकांश पर्यटन स्थल सुरक्षित, पर्यटक न हों भयभीत: नरेश चौहान #Shimla #HimachalPradesh #HimachalTourism #NareshChauhan #Monsoon2026 #TourismUpdate #SafeTravel #VisitHimachal #MonsoonNews #HimachalNews #BreakingNews #TouristAlert #TravelHimachal #IndiaTourism #NewsUpdate

Chamba, Chamba | Jul 3, 2026

कोलकाता  : समिति प्रणाली को मजबूत बनाने पर कोलकाता में मंथन, शामिल हुए कुलदीप सिंह पठानियां

कोलकाता : समिति प्रणाली को मजबूत बनाने पर कोलकाता में मंथन, शामिल हुए कुलदीप सिंह पठानियां

Chamba, Chamba | Jul 3, 2026