लोहरदगा: पेशरार बाजार टाँड़ के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर पेड़ से टकराया, वाहन क्षतिग्रस्त
लोहरदगा जिले के पेशरार बाजार टांड़ के समीप रविवार को सुबह करीब 8 बजे अनियंत्रित ट्रैक्टर पेड़ से जा टकरा गया। जिसमें ट्रैक्टर वाहन नम्बर जेएच08एफ 2257 क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत रहा ट्रैक्टर चालक का जान बच गई औऱ हल्की छोटे ही लगी है। मामले पर पेशरार थाना के थाना प्रभारी गैलेंन रजवार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है जिस पर अग्रतार कार्रवाई की जा रही है।