लोहरदगा: लोहरदगा में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए फील्ड कर्मियों को मास्टर ट्रेनर ने दिया विशेष प्रशिक्षण
मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम एवं समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से लोहरदगा जिले में एक महत्त्वपूर्ण पहल की गई है। शनिवार की शाम लगभग 5 बजे जिला प्रशासन द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सभी प्रखंडों के फील्ड फंक्शनरीज और फ्रंटलाइन वर्कर्स ने भाग लिया।