लोहरदगा: स्वास्थ्य विभाग कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर तैयार, सदर अस्पताल व सभी सीएचसी में आइसोलेशन वार्ड सक्रिय
लोहरदगा जिले में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने संभावित संक्रमण की आशंका को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार की शाम 5:30 बजे लोहरदगा सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. शंभू नाथ चौधरी ने बताया कि जिला स्तर पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है।