लोहरदगा: भाजपा जिला कार्यालय में 'विकसित भारत का अमृत काल' को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया
लोहरदगा भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार शाम 4 बजे 'विकसित भारत का अमृतकाल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, संकल्प से सिद्धि' अभियान की सफलता को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज उपस्थित रहे।