जिला कलेक्टर डॉ. आरतीका शुक्ला ने मंगलवार को मालाखेड़ा क्षेत्र का दौरा कर उपखंड व तहसील कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने इंद्रगढ़ व नंगला चारण स्कूलों का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्कूल में सुयोग्य रूप से संचालित ई-लाइब्रेरी मिलने पर कलेक्टर ने संतोष व्यक्त किया और विद्यार्थियों के लिए अच्छी शिक्षा के निर्देश दिए।