थाना दक्षिण प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह के कुशल नेतृत्व और सटीक रणनीति का एक बार फिर असर देखने को मिला। संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने शुक्रवार दोपहर दो बजे करीब नगला मोती स्थित किरण मैरिज होम के पास से प्रतीक उपाध्याय पुत्र प्रमोद निवासी हिमायुपुर, थाना दक्षिण को एक नाजायज तमंचा 315 बोर व तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।