किशनगंज: किशनगंज-शाहाबाद में भाजपा को झटका, बाबूलाल नागर ने कांग्रेस में किया शामिल
किशनगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल नागर ने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व डायरेक्टर नागर को पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने माला पहनाकर और कांग्रेस का दुपट्टा ओढ़ाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।