महोबा: रविन्द्र कुमार बाबा चुने गए अहिरवार समाज के नगर अध्यक्ष
वार्ड नंबर-3 के सभासद प्रतिनिधि हैं रविन्द्र कुमार बाबा, वर्षों से समाज के सुख-दुख में निभा रहे सक्रिय भूमिका
कुलपहाड़। नगर के लोहिया नगर निवासी एवं वार्ड नंबर-3 के सभासद प्रतिनिधि रविन्द्र कुमार बाबा पुत्र श्यामलाल को अहिरवार समाज का नगर अध्यक्ष चुना गया है। उनके अध्यक्ष चुने जाने के बाद समाज के लोगों में खुशी का माहौल है, वहीं समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नाग पंचमी के अवसर पर रविदास मंदिर, कुलपहाड़ में अहिरवार समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद अहिरवार समाज के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र कुमार वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद समाज के जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इसमें सर्वसम्मति से रविन्द्र कुमार बाबा को अहिरवार समाज का नगर अध्यक्ष चुना गया।
रविन्द्र कुमार बाबा पिछले कई वर्षों से समाज के सुख-दुख और सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। समाज के कार्यों में उनकी निरंतर सक्रियता और सहभागिता को देखते हुए उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके अध्यक्ष चुने जाने की जानकारी मिलते ही समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
समाज की जिम्मेदारी को और मजबूती से निभाने का संकल्प
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविन्द्र कुमार बाबा ने कहा कि समाज ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के हर छोटे-बड़े कार्य में उनकी सक्रियता पहले भी रही है, लेकिन अब उनकी कोशिश रहेगी कि इससे कई गुना अधिक सक्रिय होकर समाज के लिए कार्य करें।
उन्होंने विशेष रूप से महापुरुषों की जयंती और सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने तथा समाज की एकता और भाईचारे को मजबूत करने की बात कही।
जगह-जगह हुआ स्वागत
अहिरवार समाज का नगर अध्यक्ष चुने जाने के बाद रविन्द्र कुमार बाबा का समाज के लोगों और समर्थकों द्वारा जगह-जगह फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया जा रहा है। समर्थकों ने उनका मुंह मीठा कराकर अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
#followers #kulpahar #highlightseveryone #trendingnow #viralchallenge रविन्द्र कुमार बाबा Dharmendra Kumar
Mahoba, Mahoba | Aug 18, 2026