#महोबा - कबरई क्षेत्र के झिरसहेवा और गुगौरा गावँ डूब क्षेत्र में आने के कारण होंगे खाली , विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों से मुआवजा राशि लेने और दूसरी जगह विस्थापित होने के लिए गांव में कराई मुनादी , वर्ष 2018 में जब बांध बनाया गया था तब इन दोनों गाँवों की आधी से ज्यादा आबादी को शासन द्वारा निर्धारित मुआवजा दिया गया था । लेकिन उस समय मुआवजा न लेने वाले ग्रामीणो ने अब तक गाँव खाली नहीं किया है । जबकि साल 2019 से गाँव में मूलभूत सुविधाओं लाइट,पेयजल और सड़क के बिना रह रहे ग्रामीण आज के समय के हिसाब से मुआवजा राशि न मिलने तक गाँव खाली न करने की बात पर अड़े हुए है । पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए पिछले वर्ष की अपेक्षा इस साल कबरई बांध को 2 मीटर भरा जाएगा ज्यादा , डूब क्षेत्र में आकर प्रभावित होने वाले दो गाँवों में रहने वाले ग्रामीणों को सिचाई विभाग ने सुरक्षित स्थानों में जाने और गाँव खाली करने की अपील ।
#upgovernment #dmmahoba #mahoba #news