सागर नगर: प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में मेडिकल स्टोर संचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
प्रशासनिक कार्यवाही के विरोध में सागर जिले के औषधि विक्रेताओं ने बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। जिलेभर के सभी मेडिकल स्टोर बंद रहे, जिससे आमजन और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।बुधवार सुबह 11 बजे तक शहर के अधिकांश मेडिकल स्टोरों के शटर बंद दिखाई दिए, जहां रोज़मर्रा में मरीजों की भीड़ लगी रहती थी।