सागर नगर: श्री झूलेलाल सामुदायिक भवन में निशुल्क दमा-खांसी उपचार शिविर, पूर्णिमा की रोशनी में बनेगी विशेष औषधि
विशेष जड़ी-बूटियों से तैयार औषधि को चावल और दूध के हलवे के साथ मरीजों को दिया जाएगा। यह अनूठी औषधि आज रात शरद पूर्णिमा की चांदनी रोशनी में तैयार की जाएगी, जिसके बाद इसे सुबह 4 बजे से मरीजों को वितरित किया जाएगा। संस्था जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 4000 मरीज ने पंजीयन कराया है सुबह 4:00 से दवा दी जाएगी।