सागर नगर: पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, सांसद लता वानखेड़े और महेश साहू रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य बने
पश्चिम मध्य रेलवे,जबलपुर की क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति में प्रदेश से पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, सांसद डॉ. लता वानखेड़े और अनाज एवं तिलहन व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेश साहू को सदस्य नियुक्त किया गया है। समिति रेलवे सेवाओं से जुड़े उपयोगकर्ताओं के सुझावों और समस्याओं पर चर्चा कर रेलवे प्रशासन को सुधारात्मक कदम उठाने हेतु अनुशंसा करती है।