डिंडौरी: बजाग एसडीएम की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त किया, वाहन चालक व आमजन को मिली राहत
डिंडौरी जिले के बजाग एसडीएम अक्षय डिगरसे की लंबी समझाइश और जन चौपाल के आश्वासन के उपरांत आखिरकार ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर 2:00 आंदोलन समाप्त किया जिसके चलते वाहन चालकों और आम जनों को राहत मिली । गौरतलब है कि चांड़ा सहित दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने पानी नेटवर्क सहित अन्य समस्याओं को लेकर शहडोल पंडरिया मार्ग पर जाम लगा दिया था जिसके चलते आवागमन बाधित हो गया।