सोनीपत: गोपालपुर में खेतों से सोलर प्लेट के तार चोरी करने की घटना में शामिल आरोपी को खरखौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना खरखौदा की पुलिस टीम ने गोपालपुर गांव के किसान कुलदीप के खेतों से सौलर प्लैटो की तार चोरी करने की घटना में संलिप्त एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अनिल पुत्र औमी निवासी भरतपुर राजस्थान का रहने वाला है।गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।