सोनीपत: विदेश में पार्सल के अंदर नशीला पदार्थ भेजने के झांसे में लेकर युवती से ठगी
विदेश में पार्सल के अंदर नशीला पदार्थ भेजने के झांसे में लेकर युवती से ठगी की गई है।साइबर ठगों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी बताकर वारदात को अंजाम दिया। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए है।शहर निवासी दृष्टि ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि उनके पास एक कॉल आई थी। बातचीत करने पर युवक ने खुद का परिचय फडेक्स कर्मचारी राहुल गुप्ता के रूप में दिया।