सोनीपत: चावला कॉलोनी में पेयजल की समस्या से परेशान लोगों ने निगम कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से की शिकायत
सोनीपत नगर निगम क्षेत्र की चावला कालोनी में पेयजल की समस्या बढती जा रही, क्षेत्रवासियों ने वीरवार को नगर निगम कार्यालय में पहुंचकर निगम अधिकारियों को शिकायत की है। चावला कालोनी क्षेत्रवासियों ने बताया कि उनकी कालोनी में कई दिन से पेयजल सप्लाई सही नहीं है, जिसके कारण काफी लोग पेयजल समस्या का सामना कर रहे हैं। अधिकारियों को शिकायत करते हैं तो समाधान नहीं होता।