सोनीपत: कैप्टन विक्रम बत्रा पार्क में फुवारा सिस्टम न चलने से परेशान लोगों ने निगम के खिलाफ जताया रोष
सोनीपत नगर निगम कार्यालय के पास बने कैप्टन विक्रम बत्रा पार्क में फुवारा सिस्टम ठप होने से परेशान लोगों ने वीरवार को पार्क में एकत्रित होकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ रोष जताया है। रोषित लोगों का कहना कि पार्क में फुवारा सिस्टम कोरोना महामारी के दौरान से खराब है, जिसे चालू करने के लिए कई बार निगम अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा ह