सोनीपत: बिजली निगम कार्यालय में एसई ने सुनी लोगों की शिकायतें
सोनीपत बिजली निगम कार्यालय में एस ई जी आर तंवर ने लोगों की समस्याएं सुनी।इस दौरान राई क्षेत्र के किसान ने शिकायत दी कि उसके खेत के लिए बिजली कनेक्शन मंजूर हो चुका है। लेकिन कनेक्शन नहीं मिला है। जिसके बाद एस ई ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया और संबंधित एसडीओ को निर्देश दिए कि किसान की समस्या का हल किया जाए। हर रोज 400 से 600 शिकायतें दर्ज हो रही है।