बड़ौत: बड़ौत के बिजरौल में पारिवारिक विवाद में मां ने बेटी के साथ खाया जहर, बच्ची की मौत, महिला की हालत गंभीर
Baraut, Bagpat | Apr 16, 2025 बड़ौत तहसील क्षेत्र के बिजरौल गांव में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां पारिवारिक विवाद और कलह की वजह से एक महिला ने अपनी बेटी के साथ जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की है। हालांकि, परिवार ने महिला और बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहर खाने से मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।