टीकमगढ़: सड़क सुरक्षा के लिए कलेक्टर और SP सड़कों पर उतरे, लोगों को किया जागरूक, घायल की मदद करने पर मिलेगा इनाम
टीकमगढ़ जिला प्रशासन सड़क सुरक्षा सप्ताह को सफल बनाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। इसीक्रम में आज शनिवार की शाम करीब 4 बजे टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा और पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई सड़कों पर उतरे और लोगों को पंपलेट हेलमेट बांटकर जागरूक किया।