नवाबगंज: बाराबंकी में दो निजी अस्पतालों पर गंभीर आरोप, डॉक्टरों की गैरमौजूदगी में मरीजों के इलाज का दावा, CMO से जांच की मांग
बाराबंकी के देवा क्षेत्र की सिपहिया ग्राम पंचायत में दो निजी अस्पतालों को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। किसान संगठन ने इन अस्पतालों में स्वास्थ्य मानकों की अनदेखी और डॉक्टरों की मौजूदगी को लेकर सवाल उठाते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।