पटना ग्रामीण: बाकरगंज की ज्वेलरी शॉप से सेल्समैन ने पैसे लेकर फरार होने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, ₹3015000 बरामद
कदमकुआं थाना क्षेत्र के बाकरगंज स्थित एक ज्वेलरी शॉप के सेल्समैन के द्वारा 35 लाख रुपए कैश गबन कर फरार होने की शिकायत के बाद मामले में कार्यवाई करते हुए आरोपी नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले को लेकर सेंट्रल SP स्वीटी सेहरावत ने शनिवार दोपहर 3:00 बजे जानकारी दी है। इस मामले में चोरी के कुल 3015000 रुपए भी बरामद किए गए हैं।