पटना ग्रामीण: IGIMS परिसर में पति का इलाज करवाने पहुंची महिला से नशा सुंघाकर की गई गहने और रुपये की छिनतई
अपने पति का इलाज करवाने IGIMS पहुंची महिला के साथ छिनतई की वारदात हुई है। शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे पीड़िता ने मामले की जानकारी दी है। पीड़िता ने बताया कि एक व्यक्ति बात करने के बहाने से उसके पास आया और नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद महिला ने जितने गहने पहने हुए थे वह सभी गहने और ₹8000 कैश लेकर बदमाश फरार हो गया।