पीपराकोठी: पीपराकोठी पुलिस ने शुक्रवार को 52 लीटर स्प्रिट के साथ तीन माफियाओं को गिरफ्तार किया, कार्रवाई में जुटी
पीपराकोठी पुलिस 52 लीटर स्प्रिट के साथ 3 माफियाओं को शुक्रवार गिरफ्तार कर कारवाई में जुटी। सदर डीएसपी 2 जितेश कुमार पांडेय ने 12 बजे बताया कि पीपरा थाना क्षेत्र के सुनील सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर रुलही के मुर्गी फार्म से कोटवा के पोखरा शेख टोली निवासी प्रकाश साह व गढ़वा के दिलीप राम को 52 लीटर स्प्रिट के साथ गिरफ्तार कर अग्रतर कारवाई जारी।