जलालाबाद: परशुराम पुरी में दरगाह जाने की बात कहकर निकली महिला लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश
शाहजहांपुर जनपद के परशुरामपुरी कस्बे के मोहल्ला बर्क जई निवासी मो. मियां की पत्नी शकीना 8 सितंबर की सुबह दरगाह शरीफ जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।