पाकुड़: पुलिस ने 2024 जामतल्ला बमबारी कांड के फरार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
Pakaur, Pakur | Dec 18, 2025 पाकुड़ मुफ्फसिल थाना पुलिस ने वर्ष 2024 के जामतल्ला ग्राम बमबारी कांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार वारंटी अंजामुल शेख को गिरफ्तार कर लिया है। जमतल्ला निवासी बनारूल शेख के पुत्र अंजामुल शेख के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था। गिरफ्तारी के पश्चात पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज।