रॉबर्ट्सगंज: पुलिस लाइन में एडीशनल एसपी को ललितपुर तबादला होने के बाद दी गई भावभीनी विदाई
पुलिस लाइन में रविवार शाम 7 बजे एडीशनल एसपी कालू सिंह का ललितपुर तबादला होने के बाद भावभीनी विदाई दी गयी। एडिशनल एसपी मुख्यालय सोनभद्र कालू सिंह का स्थानान्तरण अपर पुलिस अधीक्षक जनपद ललितपुर होने पर रिजर्व पुलिस लाईन चुर्क में विदाई समारोह आयोजित किया गया तथा फूलमाला पहनाकर उनके उज्जवल भविष्य के लिये उन्हे शुभकामनायें दी गयी ।